बिहार
मोतिहारी के बरियापुर के पास फोन से बात करते बाइक सवार दो युवक हुए दुर्घटनाग्रस्त, रमना निवासी एक की मौत, दूसरा घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2021 2:01:55 AMमोतिहारी। शहर के बरियारपुर के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृतक युवक की पहचान मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र स्थित रमना निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में की गई है। परिजन ने बताया कि रोहित बीए का छात्र था। जबकि पुलिस का कहना है कि वे यामहा एजेंसी में काम करते थे। घायल युवक रामबचन बताया गया है। जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिन में शहर के रमना निवासी रोहित कुमार अपने दोस्त रामबचन के साथ बाइक से बरियारपुर की तरफ जा रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर फोन आया और बात करने लगे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हे ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। बतया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही रोहित की मौत हो गई।