मोतिहारी के भरवलिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट के बाद दूसरे पक्ष पर बदले की भावना से गांव पर हमला का आरोप, 500 लोग नामित
मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संतपुर गांव के करीब 500 लोगों पर भरवलिया के मांझी टोला में हमला करने का आरोप लगाया गया है। आरोप में बताया गया है कि गुरुवार की सुबह हमला कर गांव के कई घरों में तोड़फोड़ की गई है। कई बाइक व साइकिलों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इस हमले में काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
हमले के विरोध में भरवलिया के पास सड़क जाम की गई। बाद में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी। बाद पुलिस व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर मामला शांत किया जा सका है। कल शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान भरवलिया में माझीटोला के युवकों व संतपुर के लोगों के बीच मारपीट हुई थी। आरोप में बताया गया है कि इसी मारपीट के बाद आज सुबह माझीटोला में हमला बोला गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम भरवलिया माझीटोला के युवक सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद माझीटोला व संतपुर के लोगों के बीच मारपीट हुई। इस घटना के बाद आज सुबह संतपुर के लोगों ने भरवलिया मांझीटोला पर हमला बोल दिया। माझी टोला के लोगों का आरोप है कि आज सुबह सैकड़ों लोगों ने गांव में हमला बोल दिया। कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। जिसमें ज्यादा संख्या महिलाओं की है। कई साइकिल व बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। घायलों का इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में चल रहा है।
मांझीटोला के घायलों के नाम-
1. श्रीकांति देवी, 2. हीरा देवी, 3. कलावती देवी, 4. उषा देवी, 5. पार्वती देवी, 6. लछमिनिया देवी, 7. मनरी देवी, 8. पार्वती देवी, 9. पुसी कुमारी, 10. कुंति कुमरी, 11. जीवन कुमार, 12. अरुण कुमार, 13. संजय मांझी, 14. शंभु मांझी, 15. पन्ना लाल, 16. प्रदीप मांझी सहित कई लोग घायल हुए हैं।
संतपुर गांव के घायल लोग-
संतपुर गांव के किशोरी राय भी घायल हुए हैं। इन्होंने पुलिस को बताया है कि वे आज सुबह दूध लेकर मोतिहारी बेचने जा रहे थे। तभी इनपर जयलाल मांझी, महावीर मांझी व रूपलाल मांझी ने उन्हें घेरकर रड से हमला बोल दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
संतपुर गांव के आरोपितों के नाम-
संतपुर गांव के करीब 500 लोगों को हमले के लिए नामित किया गया है।