ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने कहा- पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की होगी अहम भूमिका
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2021 9:29:31 PM
पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने कहा- पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की होगी अहम भूमिका

रक्सौल। अनिल कुमार। पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अहम भूमिका होगी एवं अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लगेंगे ।उक्त बातें पूर्व सांसद, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रक्सौल सांगठनिक जिला के प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने कही।  यादव काली नगरी में प्रो० अनिल कुमार सिन्हा के निवास पर जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। 





बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने किया।  यादव ने कहा कि भाजपा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायतों एवम जिला परिषदों को अधिक अधिकार देकर ग्राम स्वराज्य की कल्पना को साकार करने का कार्य किया है। भाजपा ने तय किया है कि इस बार के स्थानीय एवं पंचायती राज के चुनाव में अपने उम्मीदवारों की विजय को सुनिश्चित करने के लिए पूरी  तैयारी के साथ एवं मनोयोग  के साथ लगेगी।



गांव एवं निकायों का विकास अच्छे एवं कर्मठ प्रत्याशियों के विजयी होने पर ही संभव है। देश के कई राज्यों में भाजपा ने इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है  एवम ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सार्थक प्रयास किया है। देश की आजादी के बाद महात्मा गांधी की सोंच को अहमियत कभी नहीं दी गई पर भाजपा की सरकार गांवों के विकास पर सोचना प्रारंभ किया और उसका परिणाम आज देश के सामने है। 
     



बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो० डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने  ओम प्रकाश यादव, वरुण सिंह,अशोक  कुमार पांडे एवं गणेश यादव को अंग वस्त्र देकर  भव्य स्वागत  करते हुए कहा कि श्री यादव का आम कार्यकर्ताओं से  लगाव रहा है और संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका के कारण ही उनको इस जिले का प्रभारी बनाया गया है।  




यादव ने कहा कि प्रत्येक जिला एवं मंडल स्तर पर एक व्यक्ति को चुनाव के लिए प्रभारी बनाया जायेगा  जिसकी सूची प्रदेश से संपर्क कर घोषित की जायेगी । जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से ही पंचायती राज के चुनाव तैयारी में लग जाने का आवाहन किया। इसके साथ ही पूर्व में  यादव ने नगर मंडल प्रशिक्षण शिविर के समापन करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही अपने कार्यकर्त्ताओं के बौद्धिक विकास का कार्य करती है । कार्यकर्त्ताओं की कर्मठता एवं परिश्रम ही संगठन को विश्वस्तरीय बनाने का काम किया है। वे दो दिनों से चल रहे प्रशिक्षन वर्ग के समापन सत्र मे प्रमुख कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। 




बैठक में जिला महामंत्री अशोक  कुमार पांडे ,गणेश यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रो० मनीष दुबे,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह , जिला मंत्री बबलू सिंह, उदय कुमार सिंह, इनामुल हक ,राजकुमार गुप्ता भोला साह, राकेश कुशवाहा लालबाबू सिंह, प्रो० चंद्रमा  सिंह ,मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार पांडे ने किया ।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS