बिहार
मोतिहारी के संग्रामपुर में बाइक सवार बदमाशों ने देर रात बोलेरो पर चलाई 7 राउंड गोलियां, कोई घायल नहीं, घटनास्थल से दो खोखा बरामद
By Deshwani | Publish Date: 12/2/2021 11:00:00 PMमोतिहारी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबनी बाजार में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक बोलेरो पर अंधाधुन फायरिंग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए है। बोलेरो रंजन भगत की बताई गई है। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
रंजन भगत ने पुलिस को बताया है कि संग्रामपुर के मधुबनी बाजार में उनकी गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों अंधाधुन फायरिंग की है। जिसमें वे बालबाल बच गए हैं। फायर करने के बाद बदमाश फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची संग्रापुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए है। लिहाजा बताया गया है कि बदमाशों ने करीब 7 राउंड गोलियां चलाई है।