ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल: सामाजिक कार्यकर्ता सुनील गुप्ता ने आज राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक हज़ार रुपये का चेक दिया
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2021 8:32:45 PM
रक्सौल: सामाजिक कार्यकर्ता सुनील गुप्ता ने आज राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक हज़ार रुपये का चेक दिया

रक्सौल। अनिल कुमार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं वरीय सामाजिक कार्यकर्ता सुनील गुप्ता ने आज राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक हज़ार  रुपैयाका चेक देकर राम मंदिर धन संग्रह अभियान का  रसीद कटवाया ।श्री गुप्ता  रक्सौल के पहले व्यक्ति हैजिन्होंने इतनी बड़ी राशि राम मंदिर के निर्माण के लिए देने का काम किया है। 






आज  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक प्रो0 राजकिशोर सिंह ,भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे, सीमा जागरण मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश बाबा एवं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राम शर्मा  ,नगर अध्यक्ष संजय पटेल ,लालबाबू गुप्ता ,संतोष पासवान,सन्नी सिन्हा, सुधीर कुशवाहा ,संतोष कुमार ,साहेब कुमार ,प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।उक्त अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए प्रो0 सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार  रामेश्वर के समुद्र में रामसेतु के निर्माण के लिए गिलहरी ने अपने पूंछ में बालू लगा कर के समुद्र में राम सेतु निर्माण हेतु डालने का काम किया था ।उसी प्रकार हिंदू समाज एवं भारत की आम जनता गिलहरी  जैसा काम करने जा रही है और  आज इसे भव्यता के साथ निर्माण होने वाले अयोध्या में हम सभी योगदान कर रहे हैं। इस पीढ़ी को ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने अधिक से अधिक योगदान करने के लिए अपील करते हुए सुनील को धन्यवाद दिया और आशीर्वाद भी दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS