बिहार
रक्सौल: अपर भूमि उप समाहार्ता के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारी और अंचलाधिकारी के साथ हुई बैठक
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2021 9:35:48 PMरक्सौल। अनिल कुमार। अपर भूमि उप समाहार्ता रामदुलार राम के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारी और अंचलाधिकारी के साथ बैठक हुआ।बैठक में लम्बित दाखिल खारिज,एलपीसी परिमार्जन करने का निर्देश अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों को दिया गया।इसके साथ ही अपर भूमि उप समाहार्ता द्वारा लम्बित दाखिल खारिज और एलपीसी को लेकर अंचलाधिकारी विजय कुमार तथा राजस्व कर्मचारियों के स्पष्टीकरण मांगी गयी।
इसकी जानकारी देते हुए अपर भूमि उट समाहार्ता रामदुलार राम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रक्सौल अंचल में 90 प्रतिशत दाखिल खारिज करने का लक्ष्य रखा गया है।जिसमे से मात्र 65 प्रतिशत ही दाखिल खारिज हुआ है।शेष को अविलंब पुरा करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर अंचलाधिकारी विजय कुमार, अरुण कुमार कर्ण,ब्रजेन्द्र कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार द्विवेदी,संदीप कुमार सहित सभी रास्व कर्मी उपस्थित थे।