मोतिहारी
घने कोहरे में सावधानी से चलाएं गाड़ी या बिना जरूरत यात्रा न करें, मोतिहारी के कोटवा में राजमिस्त्री बाइक से गिरे नदी में, मौत
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2020 11:47:45 PMमोतिहारी। धने कोहरे में फॉग लाइट के साथ धीरे-धीरे गाड़ी चलाएं या बिना जरूरत गाड़ियां चलाने से परहेज ही करें। कोटवा थाना क्षेत्र में अदिया गांव के पास दुबे घाट पर राजमिस्त्री का करने वाले राजकिशोर राय की बाइक घने कोहरे के कारण नदी में लुढक गई। नदी में डुबने से उनकी मौत हो गई।
घटना अदिया से अम्मापुर जाने वाली सड़क पर अदिया गांव के समीप दर्शन दुबे घाट पर रविवार की सुबह यह घटना घटी है। सवार युवक राजमिस्त्री घने कोहरे के कारण नदी में गिर गए। डूबने से उसकी मौत हो गई। वे कल्याणपुर से अपने घरअम्मापुर जा रहे थे।
सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को नदी से निकलवाया। बताया जाता है कि अम्मापुर गांव निवासी राजकिशोर राय अपनी ससुराल से घर लौट रहा थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण वे रास्ता भटक गए। राजकिशोर बाइक सहित नदी में बाइक सहित गिर गए।
आज सुबह नदी किनारे जब लोग पहुंचे तो किनारे बाइक देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुच पुलिस पहुच शव को निकालने में जुट गई। राजकिशोर पेशे से राजमिस्त्री का काम करता थे। ग्रामीणों के अनुसार 30 वर्षीय राजकिशोर अपनी ससुराल कल्याणपुर से घर अम्मापुर आ रहा थे। हादसे की सूचना मिलते ही नदी किनारे शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।