ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के राजाबाजार में पेशकार के मकान की बाहरी दीवार पर पलास्टर कराने के दौरान विवाद में गोलीबारी, एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 5/12/2020 11:05:14 PM
मोतिहारी के राजाबाजार में पेशकार के मकान की बाहरी दीवार पर पलास्टर कराने के दौरान विवाद में गोलीबारी, एक घायल

मोतिहारी। शहर के राजा बाजार स्थित एक पेशकार के मकान की बाहरी दीवार पर पलास्टर कराने के दौरान विवाद में शनिवार की दोपहर गोलीबारी की घटना हुई है। बताया गया है कि बगल के मकान मालिक के साथ विवाद हुआ और हिसंक झड़प का रूप ले लिया। इस दौरान गोलीबारी हुई और रघुनाथपुर निवासी हर्ष कुमार नामक युवक को गोली लग गई।

 

मोतिहारी के राजाबाजार स्थित इसी मकान में के पलास्टर के दौरान हुई गोलीबारी। फाटो- देशवाणी।

नगर थाना की पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ हो रही है। इधर पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया।


 घायल युवक हर्ष कुमार का इलाज चल रहा है। उसे पैर में गोली गली है। लिहाजा घायल हर्ष कुमार से नगर इंस्पेक्टर गौरी कुमारी गहन पूछताछ कर रही हैं। 
 
 
हर्ष कुमार ने पत्रकारों को बताया है कि वह इस मुहल्ले में ट्यूशन पढ़ने आया था। इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई और से पैर में गोली लग गई। उसने तीन लोगों को आरोपी भी बनाया है। जबकि इस घटना के बारे में मुहल्ले के लोग अलग-अलग बातें बता रहे हैं। इंस्पेक्टर गौरी कुमारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से यह जांच की जा रही है कि युवक को गोली कैसे लगी।
 

नगर थाना पुलिस का कहना है कि आज दोपहर पेशकार प्रशांत सिंह के राजाबाजार स्थित नये मकान की बाहरी दीवार पर पलास्टर का काम चल रहा है। इनके बगल के मकान मालिक कोटवा निवासी राजेश सिंह का मकान है।
 
राजेश सिंह की जमीन में पेशकार प्रशांत सिंह ने अपने मकान के पलास्टर के लिए बांस बल्ली गड़वाया था। इसी को लेकर विवाद हुआ। इसको लेकर कई दिनों से पंचायत चल रही है। आज भी पंचायत बैठी थी। तभी विवाद हो गया और गोलीबारी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन राउंड गोली चली। इस दौरान रघुनाथपुर निवासी हर्ष कुमार के पैर में गोली लग गई।
हर्ष कुमार ने कोटवा निवासी राजेश सिंह, अतुल सिंह व पिंकू को आरोपी बनाया है।
 
 
पेशकार प्रशांत सिंह वैशाली गरौल के मूल निवासी हैं। वे सरकारी क्वार्टर में रहते हें। इन्होंने राजाबाजार में नया मकान बनवाया है। जहां पर आज विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS