बिहार
रक्सौल में एसएसबी ने संविधान दिवस मनाया
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2020 10:27:35 PMरक्सौल। अनिल कुमार। एसएसबी 47वीं बटालियन पंटोका रामगढ़वा ने रक्सौल बाँर्डर हेडक्वाटर सहित विभिन्न पोस्ट पर गुरूवार को संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर हेड क्वाटर में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते कमान्डेंट प्रियवर्त शर्मा ने कहा कि आज ही दिन 26 नवम्बर 1949 को देश का संविधान बन कर तैयार हुआ था।
श्री शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान को देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डाo भीव राव आम्बेदकर के महानतम योगदान को याद करते भारत सरकार ने पहली बार 26 नवम्बंर 2015 को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। तब से प्रतिवर्ष इस दिन को समाज में संविधान के महत्व के प्रसार प्रसार करने के उद्देश्य से संविधान दिवस मनाया जाता है।
समारोह में जवानों को संविधान का महत्व, अधिकार व आवश्यकता पर ब्यापक प्रकाश डालते विस्तृत जानकारी दी गयी। मौके पर एसएसबी उप कमान्डेंट एजेन्द्र मणि सिंह, एम ब्रोजेन सिंह सहायक कमान्डेंट, इंस्पेक्टर मनोज शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।