ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी सदर अस्पताल कैदी वार्ड में भर्ती वाहन लूटकांड का आरोपी खिड़की तोड़ हुआ फरार, एक हवलदार व चार पुलिसकर्मी निलंबित
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2020 11:03:17 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल कैदी वार्ड में भर्ती वाहन लूटकांड का आरोपी खिड़की तोड़ हुआ फरार, एक हवलदार व चार पुलिसकर्मी निलंबित

मोतिहारी सदर अस्पताल कैदी वार्ड की टूटी खिड़की। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड की खिड़की तोड़कर कैदी के भाग गया है। कैदी तो रविवार की रात में ही फरार हुआ। लिहाजा सोमवार को जब उक्त कैदी के फरार होने जानकारी हुई। तो पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हो गया।

 

वहीं एसपी नवीन चन्द्र झा ने सख्त एक्शन लेते हुए। उक्त कैदी की अभिरक्षा में लगे एक जमादार व चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कैदी घोड़ासहन के अमरिया गांव निवासी अरुण सहनी था। पुलिस का कहना है कि उसके विरूद्ध कई थानों में वाहन लूट व अर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है।


निलंबित किए गए पुलिसकर्मी-

1. हवलदार रामकुमार ठाकुर

2. सिपाही रंजीत कुमार

3. सिपाही राजेश पासवान

4. अजय मारंडी

5. जोसवा मुर्मू

डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया है कि  कैदी 22 वर्षीय अरुण सहनी इसी साल फरवरी में आर्म्स के साथ वाहन लूट कांड में पताही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में बंद था। बीते 12 सितंबर को वह सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती था। बीती रात मौका पाकर उसने खिड़की काट दी। फिर वह फरार हो गया। उसके विरुद्ध घोड़ासहन, लखौरा, जितना व महुआवा सहित कई थानों में वाहन लूट व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS