अमित कुमार गुड्डुु की रिपोर्ट।
मोतिहारी। राजा बाजार स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थित श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 11 बजे पूजा किया गया एवं संध्या में सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के गण्यमान्य लोगों के अलावे चित्रांश परिवार के लोगों ने महाप्रसाद भी ग्रहण किये। यजमान के रूप में श्री गौरीशंकर श्रीवास्तव उपस्थित थे। श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के श्री रविभूषण श्रीवास्तव (उपसभापति नगर परिषद) मोतिहारी, डॉ. नवीन दास, टुनटुन श्रीवास्तव, पीयूष रंजन, शब्लू श्रीवास्तव, गिरधारी श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, शेखर श्रीवास्तव, आशीष रंजन, अजीत श्रीवास्तव, विजय सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, मुकुलभूषण श्रीवास्तव, मोनु, गोलु, सन्नी, विशु, प्रियेराज,शोभित, केशु, रिशु,मोली,लक्ष के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
गोवर्धन पूजा, जिसमें बहन भाई के लिए लंबी उम्र की दुआ मांगती है, पारंपरिक वेशभूषा में पहले भाई को मारती है, फिर जिंदा करती है। गीत मंगल गाकर इस त्यौहार को मनाया जाता है। उसके बाद कायस्थ लोग अपने कुल देवता का पूजन करते हैं। पूरे संसार का लेखा-जोखा रखने वाले श्री चित्रगुप्त महाराज की विधि पूर्वक पूजा होती है। गीत मंगल गाते-गाते रक्षा सूत्र का निर्माण होता है। वहीं भाई की कलाई में बहन द्वारा सूत्र बांधा जाता है। और भाई की लंबी उम्र की दुआ मांगी जाती है, भाई अपने यथाशक्ति दान देकर बहन से आशीर्वाद प्राप्त करता है।
विवेकानंद पार्क में चित्रगुप्त पूजा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जहां चित्रांश बंधुओं के अलावा शुभचिंतक, मित्रगण उपस्थित हुए और महाभोज सह मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। चित्रगुप्त पूजा सह महाभोज मिलन समारोह का यह पहला वर्ष है। शुरुआत हुई आगे हर वर्ष यह करने का संकल्प लिया गया।