बिहार
रक्सौल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के जीत के जश्न मेंं सराबोर रक्सौलवासियों में हर्ष व्याप्त
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2020 8:10:15 PMरक्सौल। अनिल कुमार। रक्सौल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के जीत के जश्न मेंं सराबोर रक्सौलवासियो मे हर्ष व्याप्त है। जश्न और बिजय जुलूस की तैयारी में लोग जूट गए। पुरे विधानसभा मेंं हर्ष का माहौल है। जीत की खबर मिलते ही नव निर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया स्थित आवास पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। इसके साथ ही पुरे शहर मेंं कार्यकर्ताओं द्वारा कमल के झंडा लगाकर बाजे गाजे के साथ विजय जुलूस निकाल कर नगर परिक्रमा किया गया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, प्रमोद सिन्हा जिन्दाबाद,नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, नितीश कुमार जिन्दाबाद का नारा भी लगाया गया। एक दुसरे को गुलाल लगाकर पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओ, शुभचिंतकों और समर्थकों द्वारा जीत कि बधाई देनेवाले लोगों का तांता लगा रहा।