बिहार
पूर्वी चंपारण: हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2020 8:01:04 PMमोतिहारी/केसरिया(पू/च)। स्थानीय पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी जगरनाथ राम है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त तीन माह से फरार चल रहा था।जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। बता दें कि विगत आठ अगस्त की रात्रि पकड़ी दीक्षित गांव के सोहन लाल राय की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक के भाई मोहन राय ने 15 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस पूर्व में ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।