बिहार
रक्सौल: आदर्श व महिला बुथ हजारीमल का स्थानीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 4/11/2020 9:59:36 PMरक्सौल। अनिल कुमार। रक्सौल बिधान सभा के घोषित एकमात्र आदर्श व महिला बुथ हजारीमल का स्थानीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी आरती के नेतृत्व मेंं अधिकारियों की टीम ने आदर्श बुथ हजारीमल स्कुल मे हुए ब्यवस्था का निरीक्षण किया। आदर्श बुथ मे सेल्फी प्वाइंट, मतदान केन्द्र पर होनेवाले ब्यवस्था का घुम घुम कर जायजा लिया।
इस बाबत एसडीएम आरती ने बताया कि हजारीमल स्कुल को आदर्श मतदान बुथ बनाया गयाहै। यहाँ सात मतदान केन्द्र है। पुरे विधानसभा मे कुल 390 मतदान केन्द्र है जिसमें 41 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील है। कल गुरुवार से पार्टी केसीटीसी कालेज से डीस्पैच होगा।सभी मतदान केन्द्र पर इस बार पारा मिलिट्री फोर्स और बिहार पुलिस की टीम तैनात रहेगें। हर हाल मे निष्पक्ष चुनाव होगा। जिसकी तैयारी पुरी कर ली गयी है।