बिहार
मोतिहारी के बंजरिया में पेड़ पर लटकी मिला लाश, मृतक के भाई ने कहा- एक लड़की का हुआ था अपहरण, उसी के परिजन ने मिलकर की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2020 10:38:02 PMमोतिहारी। बंजरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को पेड़ पर लटकी लाश देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर बंजरिया की पुलिस ब्रह्मपुरी गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
लोगों के बीच यह चर्चा है कि लाश को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। साक्ष्य छुपाने लिए फांसी लगाने का रूप दिया गया है।
जांच करने पर पता चला कि मृतक बंजरिया थाना के ही चिकनौटा गांव निवासी रंभू यादव 30 वर्ष था। इधर रंभू यादव के भाई अजय यादव ने बंजरिया थाने में इस मामले में प्रथमिकी दर्ज कराई है। अजय यादव ने लिखित बयान में ब्रह्मपुरी गांव निवासी संध्या कुमारी, उनके पिता सूरज पाण्डेय व ब्रजकिशोर पाण्डेय को अपने भाई की हत्या का आरोपी बनाया है।
अजय यादव ने पुलिस को बताया है कि ब्रह्मपुरी गांव के सूरज पाण्डेय की पुत्री संध्या कुमारी का अपहरण 30 अक्टूबर को कर लिया गया था। जिसके अपहण का आरोपी उनके भाई रंभू यादव को बनाया गया था। उसी के बदले के रूप में उनकी भाई रंभू यादव की हत्या की गई है। बताया कि उनके भाई की हत्या सूरज पाण्डेय, ब्रजकिशोर पाण्डेय व संध्या कुमारी ने मिलकर की है।