मोतिहारी के छौड़ादानों में अपराध के लिए जुटे 8 गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस व लूटी गई दो बाइक बरामद
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में छौड़ादानों की पुलिस ने आर्म्स के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी नवीनचन्द्र झा का कहना है कि सभी छौड़ादानों के मटर चौक पर अपराध की सजिश बनाते दबोचे गए हैं। इनके पास से 2 लोकल मेड पिस्टल, 6 कारतूस व लूट की दो बाइक भी बरामद किए गए हैं।
बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मटर चौक स्थित सुरेश यादव के घर के पास सभी एकत्रित हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो टीम तैयार की गई और ये दबोच लिए गए।
बताया कि अपराधियों में पूछताछ के दौरान इस वर्ष छौड़ादानों थाना क्षेत्र में हुए 4 लूटकांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।
गिरफ्तार किए गए-
1. अशेश्वर राय-जोलगांवा, जितना थाना
2. धर्मपाल राय-चनरी, थाना- जितना
3. जमालुद्दीन अंसारी- पिपराती, थाना सिमरौनगढ़, नेपाल
4. अजित कुमार-उर्फ गुलशन गुप्ता- पिपरा गांव, थान- दरपा
5. सुभाष कुमार-जितेन्द्र पटेल, छौड़ादानो
6. सदाम-सिहोरवा, नेपाल
7. संजय कुमार- पिपरा, थाना- दरपा
8. मोनु कुशवाहा- पिपरा, थाना- दरपा
गिरफ्तार अपराधियों में मोनू कुशवाहा पर दरपा थाने में दो कांड जिसमें आर्म्स एक्ट व लूटकांड मामले दर्ज हैं। वहीं छौड़ादानो थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं गुलशन कुमार ने नाम से छौड़ादानों में एक मामला और संजय कुमार के विरूद्ध दरपा थाने में संगीन अपराध का मामला दर्ज है।