ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल: पुरेन्दरा पंचायत के मुखिया ने हथियार से प्रहार कर एक व्यक्ति को गंभीर रुप से किया घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2020 9:26:06 PM
रक्सौल: पुरेन्दरा पंचायत के मुखिया ने हथियार से प्रहार कर एक व्यक्ति को गंभीर रुप से किया घायल

रक्सौल। अनिल कुमार। भेलाही के आनन्दीगंज के अम्बेदकर बस्ती निवासी बिकास मित्र रामसिहासन राम के भतिजा चंदन राम को पुरेन्दरा पंचायत के मुखिया आलोक नट द्वारा हथियार प्रहार कर गंभीर रुप से घायल करने की घटना के विरोध में आक्रोशित अम्बेदकर बस्ती के लोगों ने लाठी डंडे से मुखिया की धुनाई कर दी। जिसके बाद भागकर मुखिया ने जांन बंचाया। 






घटना के कारण के बारे मे पीड़ित बिकास मित्र रामसिंहासन राम ने बताया कि  शौचालय मरम्मत के लिए मिलने वाला राशि 50 हजार के लिए मुखिया लाभार्थी के घर घर जाकर पन्द्रह सौ रुपया वसुली कर रहे थे। जिसके बाद लाभार्थियों ने बिकास मित्र को फोन कर  कहा कि हमलोगों से मुखिया जबरन पैसा मांग रहे है लेकिन हमलोग पैसा नही देगें।तब बिकास मित्र ने कहा कि ठीक है आपलोग पैसा नही दिजिए।जिसके बाद  मुखिया ने बिकास मित्र रामसिहांसन के घर पहूंचकर उनके साथ  मारपीट करने लगा उसी दौरान बीच बंचाव करने आए बिकास मित्र रामसिंहासन का भतिजा चंदन पर मुखिया आलोक ने हथियार प्रहार कर  गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस घटना का रक्सौल पीएचसी में  इन्जयूरी बनने के बाद भी भेलाही थाना द्वारा मामला दर्ज नही कर थाना प्रभारी द्वारा पंचायती करने का दबाब पीड़ीत पर बनाकर मामला रफा दफा करने का प्रयास जारी है।  उसके बाद पीड़ित परिजन न्याय का गुहार लगाने एसडीपीओ सागर से मिलने गए मगर एसडीपीओ से मुलाकात नही हुआ। इस बाबत भेलाही थाना प्रभारी संतोष कुमार से सम्पर्क करने का प्रयास कियागया मगर मोबाइल का स्वीच ऑफ पाया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS