बिहार
मोतिहारी के घोड़ासहन में चाकू मारकर एक की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार, मृतक की बेवा ने पति को ही हमला का दोषी बताया, कहा- बचा रहा था देवर
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में घोड़ासहन के राजवाड़ा स्कूल टोला में चाकू मारकर एक की हत्या कर दी गई है। इस हत्या के आरोप में मृतक के सगे छोटे भाई मो. सगीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस हत्याकांड में ट्यूस्ट यह है मृतक सखीद अहमद की बेवा ने अपने पति को हमला का आरोपी बताया। पुलिस को कहा- कि उनके पति ने ही चाकू से हमला किया। उनका देवर बचाने आया था। बचाने के क्रम में चाकू उनके पति को लग गया। घायल हो गए। इलाज दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राजवाड़ा स्कूल टोला में शुक्रवार की रात मो सखीद को चाकू लग गया। उन्हे इलाज के लिए इलाज के लिए रात को ही भेजा गया। इलाज के बाद परिजन उन्हें घर पर ले आए। लेकिन शनिवार की सुबह मो. सखीद की मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मो. सखीद के सगे छोटे भाई मो. सगीर को गिरफ्तार कर लिया।
इधर मृतक की विधवा फूलतारा खातून ने पुलिस को बताया है कि उनका पति रोज उन्हें पिटता था। कभी-कभी चाकू से भी हमला करता था। कल रात को भी उन्होंन हमला किया। उनका देवर सगीर उन्हें बचाने आया। बीच-बचाव के क्रम में चाकू उनके पति के शरीर में लग गया। जिनकी मौत इलाज के दौरान आज हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि मामला क्या है।