ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के अंबिकानगर में ऑटो पार्ट्स विक्रेता मनोज सिंह की गोलीमार हत्या, सड़क जाम
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2020 9:04:48 AM
मोतिहारी के अंबिकानगर में ऑटो पार्ट्स विक्रेता मनोज सिंह की गोलीमार हत्या, सड़क जाम

मनोज सिंह की फाइल फोटो ऊपर बॉक्स में। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। शहर के अंबिकानगर में अपराधियों ने ऑटोपार्ट्स विक्रेता मनोज सिंह 45 वर्ष की गोलीमार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वे शनिवार की सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वाक में थे। तभी बंजरिया थाना क्षेत्र के चंचलबाबा मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोलीमार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। सीसीटीवी फुटेज में एक लाल रंग की अपाची बाइक पर दो अपराधी फरार होते दिखिई दे रहे हैं। बाइक चला रहा अपराधी उजले रंग का कपड़ा पहने हुए देखा जा रहा है।

 मिली जानकारी के अनुसार रोज की भांति आज मनोज सिंह व अंबिकानगर निवासी अभय तिवारी के साथ मॉर्निंग वाक में सुबह करीब 5 बजे निकले थे। मॉर्निंग वॉक से लौटते वक्त सुबह करीब 6:40 बजे  लाल रंग की अपाची बाइक सवार अपराधी दो अपराधी आए। जिसमें से पीछे बैठे अपराधी ने मनोज सिंह को घेरकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्हें तीन गोली लगी। वे वहीं पर बेसुध होकर गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि मनोज सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए थे। हालांकि परिजन बड़ी उम्मीद से शहर के निजी हास्पिटल रहमानिया में भी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल न लेजाकर निवास पर ले आए। जहां आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की। पुलिस के विरूद्ध नारे लगाए।

 

 

हत्या से आक्रोशोति लोगों ने कर्पूरी ठाकुर कॉलेज सिंघिया गुमटी के पास मोतिहारी-छपवा पथ को जाम कर दिया है। सदर एसडीएओ प्रिय रंजन राजू व सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता पुलिसबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ओक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे जाम समाप्त किया जा सके। हत्या के तुरंत बाद आक्रोशित लोगों ने एमएस कॉलेज गुमटी के पास बाइपास रोड को जाम किया। यह जाम आज सुबह करीब सवा 7 से साढ़े 8 तक लगा। पुन: लोगों ने कर्पूरी ठाकुर कॉलेज के स्थित सिंघिया गुमटी के पास साढ़े 8 से पौने 11 बजे तक एनएच 28 एक को जाम किया।

 

 मनोज सिंह की ऑटो पार्टस की दुकान व उनका निवास बंजरिया ब्लॉक कार्यालय के पुराने बिल्डिंग व रेलवे गुमटी के पास स्थित है। जो घटनास्थल से काफी नजदीक बताया गया है। उनके छोटे भाई की भी सीमेंट की दुकान बगल में ही स्थित है।

 

कोटवा थाना के सोबैंया उनका पैतृक गांव है। वे मशहूर अधिवक्ता शांतिपुरी निवासी विद्यानंद सिंह के भतीजे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज सिंह काफी मिलनसार व्यक्ति थे। जिससे उनके चाहने वालों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

हत्या के कारणों का पता नहीं-

हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन पुलिस भूमि विवाद व अन्य विवाद को लेकर जांच कर रही है। फिलहाल परिजन की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। आज दोपहर बाद करीब 3 बजे उनके पैतृक गांव कोटवा के सोबैयां में मनोज सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

हत्या के कारणों का लगाए जा रहे कई अंदाजा

हत्या के कारणों के बारे में लोग कई तरह के अंदाजा लगा रहे हैं। लिहाज इन कारणों की पुष्टि नहीं है। बताया जा रहा है कि मनोज सिंह के साथ रोज अभय तिवारी व बंजरिया के पूर्व मुखिया स्व. छबिला सिंह के छोटे भाई केदार सिंह भी टहलने जाते थे। लेकिन स्व. छबिला सिंह के नजदिकी लोगों ने उनके छोटे भाई के रोज टहलने की बात से इंकार किया है। 

 

दूसरी बात जो चरचा में है व यह कि अपराधियों ने उन्हें छबिला सिंह के भाई केदार सिंह के भ्रम में हमला किया। बताया जा रहा है कि मनोज सिंह व स्व. छबिला सिंह के भाई की कद-काठी एक ही तरह की है। साथ टहल रहे अभय तिवारी भी पूर्व मुखिया छबिला सिंह हत्याकांड में गवाह है। एक अपुष्ट खबर यह भी है कि स्व. छबिला सिंह के भाई को गवाही न देने की धमकी मिली थी। यहां बता दें कि हाल ही अबिकानगर में ही पूर्व मुखिया छबिला सिंह की भी गोलीमर कर हत्या की गई थी।

 

मनोज सिंह अपने पीछे पत्नी रूबी सिंह पुत्री 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान व पुत्र 16 वर्षीय शिवम उर्फ रिषभ को छोड़ गए हैं। पिता चंद्रिका सिंह किसान हैं। बताया जा रहा है वे किसान हैं और गांव पर ही रहते हैं।

 

 

 

 

 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS