ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
तीन को आर्म्स के साथ दबोचा, मोतिहारी एसपी ने कहा- थरबिटिया के पूर्व मुखिया छेदी सिंह की हत्या करने को इन्हें मिली थी दो लाख की सुपारी
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2020 11:00:00 PM
तीन को आर्म्स के साथ दबोचा, मोतिहारी एसपी ने कहा- थरबिटिया के पूर्व मुखिया छेदी सिंह की हत्या करने को इन्हें मिली थी दो लाख की सुपारी

मोतिहारी एसपी नवीन चन्द्र झा व पीछे अपराधियों के साथ पुलिस।

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में मुफस्सिल थाना पुलिस ने तीन युवकों को आर्म्स के साथ दबोचा है। तीनों की गिरफ्तारी पुलिस ने मधुबनी घाट से की है।

मोतिहारी के एसपी नवीन चन्द्र झा का कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश थरबिटिया के मुखिया की हत्या की साजिश रच रहे थे। तीनों ने बताया है कि वे थरबिटिया के पूर्व मुखिया की हत्या करने की फिराक में थे। यह भी बताया है कि वर्तमान मुखिया के भतीजा ने उन्हें इस हत्या के लिए 2 लाख की सुपारी दी थी।

 

गिरफ्तार किए गए-
1. विक्रम सहनी- फुलवार, पकड़ीदयाल
2. सुधीर सहनी- मछहां, मुफस्सिल थाना
3. जग्गू सहनी- भिरिखियां, पीपरा
इन तीनों के पास से एक पिस्टल व एक लोकलमेड पिस्टल के साथ साथ कातूस भी जब्त किए गए हैं। वहीं इनकी एस्पलेण्डर बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस पता कर रही है कि उक्त बाइक चोरी की है या नहीं।
 
 
एसपी श्री झा का कहना है कि तीनों ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान बताया है कि उन्हें वर्तमान मुखिया माधो सहनी के भतीजा पकड़दयाल निवासी राजेश  सहनी ने इन्हें हत्या के लिए 2 लाख रुपए की सुपारी दी थी। कहा था कि पूर्व मुखिया छेदी सिंह की हत्या करनी है।
 
बताया गया है कि 2016 में मुखिया माधो सहनी पर गोलीबारी की गई थी। जिसमें मुखिया माधो सहनी घायल हो गए थे। इस हमले का आरोप पूर्व मुखिया छेदी सिंह पर लगा था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS