बिहार
रक्सौल में विवाहिता ने पंखे में फाँसी लगा कर आत्महत्या की
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2020 11:12:42 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शहर के बड़ा परेउआ वार्ड 17 मे बुधवार शाम किराये के घर में तेतरी देवी नामक एक विवाहिता ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। इसकी पुष्टि डीएसपी सागर कुमार आईपीएस ने की। घटना का खुलासा हुआ। जब पडोसियों ने घर के भीतर पंखे से झुलते शव को देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर तत्काल पुलिस दल डीएसपी श्री कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँची व गहन जाँच पड़ताल कर साक्ष्य व गवाह का बयान दर्ज किया। शव को तकिया के सहारे पंखा से लटका पाया गया है। मृतका प्रदीप राम लक्ष्मीपुर निवासी की पत्नि बतायी जाती है।
पडो़सियों ने बताया कि ये लोग एक माह पहले यहाँ किराये का मकान लेकर रह रहे थे। प्रदीप राम अपना घर छोड़ किराये घर में रह रहा था। मृतका का मैके छौडा़दानो बताया जा रहा है।
बहरहाल पुलिस शव बरामद करके उसे पोस्टमार्टम करानेक्षकी प्रक्रिया में जुटी है। मृतका का पति फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद शव देखने मुहल्ले में जुट गयी।