बिहार
रक्सौल: मनिषा यादव का शव ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस ने किया बरामद
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2020 7:53:50 PMरक्सौल। अनिल कुमार। प्रखंड के नोनेयाडीह पंचायत के अहिरवा टोला वार्ड नंबर 1 निवासी अरुण यादव की पत्नी मनिषा यादव का शव ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस सोमवार को रात्रि दस बजे उसके घर से बरामद किया है। मृतका के दाहिने बांह मे रक्षा सूत बांधने का निशान है और गर्दन पर चोट का निशान है। मृतक मनीषा यादव बीरेन्द्र यादव पर्सा जिला ईनरवा नेपाल निवासी की पुत्री है जिनकी शादी तीन वर्ष पूर्व अरुण यादव से हुआ था। पत्नी की हत्या के आशंका मे पति अरुण को हिरासत मे लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है।
मृतका के भाई संजीव यादव के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर एफआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि हत्या है नही और हत्या हुआ है तो कौन किया यह अभी स्पष्ट नही है। इन्सपेक्टर अभय कुमार ने बताया कि मामला संदेहास्पद है।घटना के एक घंटा पूर्व तक सबकुछ नार्मल था तो हत्या कैसे हुई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।