बिहार
रामगढवा के मुरला गांव से 3 माह से लापता लड़की हुई बरामद
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2020 7:52:36 PMरक्सौल। अनिल कुमार। रामगढवा थाना क्षेत्र के मुरला गांव से तीन महिना पूर्व से लापता लड़की को पुलिस ने बरामद कर सोमवार को लड़की के परिजनों को सौपा दिया।
उक्त बात की पृष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मुरला गांव के 13 वर्षीय लड़की निर्मला कुमारी जो आज से तीन माह पहले से लापता थी ।जिसे परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर तहकीकात कर लड़की को बरामद कर उनके परिजनों को सौप दी गई हैं। वह लड़की अपने दादा जी के यहां रहा करती थी।उन्होंने कहा कि लड़की को आने से परिजनों में काफी खुशियां लौट आई हैं। लापता होने की विस्तार से जानकारियां लड़की से ली जा रही हैं।