ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल: ई० प्रवीर रंजन बने निज़ाम पीस सर्किल नाइजीरिया के एशिया महाद्वीप के राजदूत
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2020 7:51:06 PM
रक्सौल: ई० प्रवीर रंजन बने निज़ाम पीस सर्किल नाइजीरिया के एशिया महाद्वीप के राजदूत

रक्सौल। अनिल कुमार। प्रमुख समाजसेवी, व्यापारी एवं भाजपा नेता ई० प्रवीर रंजन को नाइजीरिया की संस्था निज़ाम पीस सर्किल का एशिया महाद्वीप का राजदूत मनोनीत किया गया है। निज़ाम पीस सर्किल के वैश्विक राजदूत अहमद याकुबू ने उपरोक्त पद पर ऑनलाइन माध्यम से प्रवीर रंजन का मनोनयन किया। श्री अहमद याकुबू ने बताया कि प्रवीर रंजन एक सफल इंजीनियर हैं और उसके साथ ही राजनीति में भी बहुत सक्रिय हैं और उनके संस्था से जुड़ने से प्रवीर रंजन और उनकी संस्था दोनो को बहुत मजबूती मिलेगी।।इधर विश्व के इतने महत्वपूर्ण पद पर मनोनयन होने पर ई० प्रवीर रंजन ने निज़ाम पीस सर्किल के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है।




उन्होंने बताया कि भारत के छोटे से शहर रक्सौल से निकलकर उनकी पहचान दुनिया भर में बनी है और इसका पूरा श्रेय भारत के लाखों युवाओ को जाता है जिन्होंने अपना समर्थन श्री रंजन को दिया है और उन्होंने बताया कि संस्था और पूरे विश्व के लोगो के  आशा और आकांक्षा के अनुरूप कार्य करेंगे और पूरे विश्व जगत को बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे।। ज्ञात हो कि ई० प्रवीर रंजन पूर्व से ही भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश जिला प्रभारी और कार्यसमिति सदस्य हैं और इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के बिहार प्रदेश युवा मोर्चा के मंत्री भी हैं।उनके मनोनयन से पूरे प्रदेश के युवाओं में खुशी का माहौल है।। 




उपोरोक्त मनोनय पर निज़ाम पीस सर्किल के अहमद याकुबू, ज़ुबैर ए ज़ुबैर,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, भाजपा रक्सौल विधायक डॉ अजय सिंह, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कप्तान जयशंकर झा, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो० अनिल सिन्हा, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री ई० जितेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह,भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष प्रो० मनीष दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, राम शर्मा, अश्विनी झा, प्रभात बर्णवाल, मयंकेश्वर कुमार, प्रेम गुप्ता, अभिषेक बर्णवाल, सोनालाल साह, राहुल श्रीवास्तव, राजन गुप्ता , बी इन ह्यूमैनिटी के संस्थापक अध्यक्ष कुंदन श्रीवास्तव, रतन राज,प्रदीप कुमार,लालू कुमार,सतीश पटेल,मनोज कुमार, सुशील कुमार, अवधेश सिंह, विनोद सिंह सहित हज़ारो युवाओ ने अपनी खुशी जाहिर की है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS