बिहार
मोतिहारी के मीनाबाजार में लगी भीषण आग, सब्जी, चाय व दर्जी की 15 दुकानें जलकर राख
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। शहर के मुख्य बाजार में शनिवार की देर रात भीषण अगलगी में 15 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। बीती देर रात नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गौरी कुमारी को अगलगी की सूचना मिली। सूचना के बाद उन्होंने फायर ब्रिग्रेड को आनन-फानन में भेजवाया। जिससे आग पर काबू पाया जा सका। घटना रात के करीब डेढ़ बजे की बताई गई है।
दुकानें जिनकी जली-
1. जगन्नाथ साह 2. रामपुकार साह, 3. धनई साह, 4. रामबाबू साह, 5. मो. शहादत, 6. जयमंगल साह, 7. लालबाबू साह, 8. मो. रिजू, 9. रूपलाल राय, 10. मो. शमशाद, 11. मो. इकबाल, 12. मो. सलीम, 13. सुरेश साह, 14 कमल साह एवं 15. सुनील साह लोगो की दुकानें मुख्य रूप से जलकर राख हो गई हैं। इस अगलगी से लाखों की क्षति का अनुमान लगाया गया है। इसमें सब्जी, चाय व टेलर की दुकानें शामिल हैं।