बिहार
सांसद प्रदीप यादव के पहल पर रजतजयन्ती चौक से मैत्री पुल तक जर्जर रास्ते की हुई मरम्मत
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2020 9:46:43 PMरक्सौल। अनिल कुमार। नेपाल पर्सा क्षेत्र नम्बर 1 के सांसद प्रदीप यादव के पहल पर वीरगंज रक्सौल जोडने वाले मैत्री पुल तथा कस्टम एरीया के रास्ता का मरम्मत किया गया। नेपाल के मुख्य प्रवेश द्धार के रुप में अवस्थित रक्सौल वीरगंज को जोड़ने वाला मैत्री पुल होकर दैनिक सैकड़ो गाडियों का आवागमन इसी रास्ते से होने से उक्त रास्ता का अवस्था दिन प्रतिदिन जर्जर होते जारहा था।
जिसे देख संघिय सांसद प्रदीप यादव के पहल पर रजतजयन्ती चौक से मैत्री पुल तक सभी गढ्ढा को भरकर मरम्मत किया गया। एक हप्ता पूर्व संघिय सांसद प्रदिप यादव, संघिय सांसद लक्षमण लाल कर्ण तथा सुरक्षा निकाय के प्रमुख अधिकारियों ने उक्त मैत्रीपुल का अनुगमन किया था। जिसके बाद उक्त पुल से लेकर रजतजयंती चौक तक सड़क का मरम्मती किया गया।