बिहार के मोतिहारी में चकिया टॉल प्लाजा के पास कार से मिली करोड़ों की चरस, दो गिरफ्तार, मारुति स्विफ्ट जब्त
मोतिहरी। बिहार के पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने करोड़ों की चरस जब्त की है। एक ट्रॉली बैग में 52 पैकेटों में रखे रखे गए थे। जिसका वजन 26 किलोग्राम 464 किलो बताया गया है। पुलिस ने उक्त कार पर सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों महाराष्ट्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने जब्त चरस की अनुमानित कीमत 6 करोड़ आंकी है।
गिरफ्तार किए गए-
1. उस्मान सफी- मलाई विलेज, पठानवाड़ी, कुलास्थान, महाराष्ट्र
2. विजय वंशी - मलाई विलेज, पठानवाड़ी, कुलास्थान, महाराष्ट्र
पुलिस को सूचना मिली थी। की मोतिहारी के रास्ते चरस की बड़ी खेप लाई जा रही है। पुलिस चौकन्ना हो गई। टीम तैयार की गई। फिर उजली रंग की स्विफ्ट डिजायर के इंतजार किया गया। फिर चकिया टॉल प्लाजा के पास से उक्त कार की जांच की गई। कार से एक लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला। जिसमें उक्त चरस जब्त की गई।
गिरफ्तार किए गए तरस्करी के आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मुजफ्फरपुर से उक्त चरस को लाया था। जिसे महाराष्ट्र के भाइजी को सौंप देना था। इसके पहले भी दोनों ने चरस की खेप भाइजी को पहुंचाई थी।
पुलिस टीम में शामिल थे-
छापेमारी टीम में चकिया डीएसपी संजय कुमार, इंस्पेक्टर निर्मल कुमार, दारोगा आनंद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, मुन्ना कुमार, कुमार चिरंजीवी, नित्यानंद दुबे शामिल थे।