ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नेपाल के सांसद और सुरक्षा अधिकारियो ने किया भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2020 9:21:24 PM
नेपाल के सांसद और सुरक्षा अधिकारियो ने किया भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण

रक्सौल। अनिल कुमार। नेपाल के सांसद और सुरक्षा अधिकारियो ने किया भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण।सुरक्षा निकाय की टीम और मधेसी सांसद द्वय द्वारा मंगलवार को  रक्सौल वीरगंज के  मुख्य  नाका मैत्री  पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैत्री पुल के जर्जर स्थिति का निरीक्षण किया। नेपाल तरफ के मैत्री पुल जगह जगह तालाबनुमा गढ़े में तब्दील हो गया है। जिसका मरम्मत कराने पर भी चर्चा हुआ। इसके साथ ही पर्सा जिला के इनरवा, सिरिसिया अलऊ, छपकैया, भिस्वा, जानकीटोला बलिरामपुर सीमा का निरीक्षण कर इन रास्तो से अवैध रूप में भारत से नेपाल तथा नेपाल से भारत के तरफ तस्करी का सामान ले जाने और पैदल  आवागमन करने वाले लोगो के बारे में वहाँ के स्थानीय ग्रामीणों और सशस्त्र  सुरक्षा बल पोस्ट के अधिकारियो से जानकारी लिया। 





कोरोना महामारी  रोकथाम के दृष्टिकोण से भारत नेपाल  सरकार द्वारा  सीमा  सील किये जाने के बाद भी  खुला सीमा का लाभ उठाकर  भारत से नेपाल और नेपाल से भारत के तरफ दुसरे रास्ते से जारी तस्करी और लोगो के आवाजाही पर विराम लगाने के दृष्टिकोण से  निरीक्षण करने की बात सशस्त्र सुरक्षा बल प्रदेश नम्बर 2 के डी आईजी  कृष्ण भक्त ब्रह्मचार्य ने बताया।मौके पर निरीक्षणका क्रम में पर्सा के सांसद लक्षमणलाल कर्ण, प्रदिप यादव, पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी अस्मान तामाङ, जिला समन्वय समिती के सभापति नेक महमद अंसारी, सशस्त्र प्रहरी उपरीक्षक राजेंद्र खडका मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS