बिहार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सुगौली व रक्सौल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का वर्चुवल कार्यक्रम
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2020 11:57:04 PMरक्सौल।अनिल कुमार। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को सुगौली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही सुगौली मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रुढ़ी ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अभी तक जिस काम को नहीं कर पाया।
नरेन्द्र मोदी और भाजपा की सरकार ने तीन वर्ष मे ही कर दिया। पूरे भारत मे हर क्षेत्र मे भाजपा द्वारा विकास कार्य किया गया है। बिहार सरकार भी केन्द्र सरकार के पैरलर चल रहा है। बिहार मे भी विकास कार्य हुआ है। बिहार मे एनडीए की सरकार फिर बनेगी। भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन है। कोविड को न कोई बुलाने गया था न ही कोई देखा था। यह ऐसा प्रकोप है जिसका प्रभाव पूरे विश्व में है। लाखों लोग मर चुके है। अभी भी यह समाप्त नहीं हुआ है। इसका प्रभाव अभी भी है। डिजिटल माध्यम के द्वारा 10 रक्सौल विधानसभा में दिए गए भाषण को रक्सौल स्थित शक्ति केन्द्र आश्रम रोड रक्सौल में बैठ कर सभी कार्यकर्ताओं ने भाषण सुना।इस अवसर पर बिहार भाजपा अध्यक्ष डा संजय जयसवाल, विधायक रामचंद्र सहनी, वार्ड नंबर 19 के नगर पार्षद सह महामंत्री कुन्दन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।