बिहार
मोतिहारी के केसरिया में आर्म्स के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- दोनों हैं कंट्रैक्ट किलर
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण की केसरिया पुलिस ने गवन्द्रा गांव से दो युवकों को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि इनके पास से लोकलमेड पिस्टल व 6 कारतूस जब्त किए गए हैं। बताया कि दोनों कंट्रेक्ट किलर हैं। भाड़े पर ये किसी गोलीमारने का धंधा करते हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक कल्याणपुर निवासी बताए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए-
1. चुमन सिंह- गरीबा, कल्याणपुर
2. अशोक कुमार यादव- बैरागी टोला वार्ड-10 कल्याणपुर
इन दोनों पर विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।