बिहार
मोतिहारी के मठिया स्थित बाहुबली स्व विनोद सिंह के घर से 395 कार्टन शराब बरामद, मकान में रह रहा किराएदार कारोबारी के रूप में चिन्हित
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र में मठिया जिरात स्थित बाहुबली स्व. विनोद सिंह के घर से 395 कार्टन हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार की रात रेड कर उक्त शराब को जब्त किया है। शराब के कारोबारी के रूप में किराएदार संजीव कुमार व सुभाष सिंह को चिन्हित किया गया है।
स्व विनोद सिंह के पुत्र कुणाल ने छतौनी पुलिस को बताया है कि वह अपना मकान संजीव कुमार को किराए पर दे रखा है। कुणाल बंगलोर में किसी बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया है कि फोन पर संजीव से बात हुई और उन्होंने अपना मकान किराए पर लगा दिया था।