चुनाव पूर्व मोतिहारी में हथियारों का जखीरा बरामद, बंदूक, रायफल, पिस्टल व अर्द्ध निर्मित आर्म्स के साथ दो गिरफ्तार, तीन अन्य फरार, अपराध करने की भी थी तैयारी
मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वी चम्पारण के मधुबन की पुलिस ने बंदूक, रायफल, पिस्टल व अद्धनिर्मित आर्म्स व बंदूक बनाने के औजार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार किए है। जबकि तीन अन्य मौके से फरार होने में सफल हो गए है।
नए डीएपी सुनील कुमार सिंह के पकड़ीदयाल में पदास्थापित होने के कुछ ही दिनों बाद यह उनकी पहली व बड़ी उपलब्धी बताई जा रही है। दरअसल रेड उन्हीं की अगुवाई में की गई है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यह भी इनका माओवादियों से भी कनेक्शन है या नहीं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों बीते 22 अगस्त को मधुबन में एक किसान से एक लाख रुपए लूट लिए थे। इनकी गिरफ्तारी मधुबन थाना क्षेत्र के मैनपुरवा गांव से शुक्रवार की रात में की गई है। दोनों बदमाश पकड़ीदयाल के सिरहां गांव निवासी बताए गए हैं।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार विधान सभा चुनाव के पूर्व अपराधी हथियार जुटाने की तैयारी में लगे हैं।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम-
1. राजेश सहनी- सिरहां, पकड़ीदयाल
2. पप्पू सहनी-सिरहां, पकड़ीदयाल
इनके पास से लोकल मेड रायफल-2, लोकलमेंड बंदूकें-2, लोकलमेंड-पिस्टल-1 अर्द्ध निर्मित बंदूक-1, बंदूक बनाने के लिए रेती, चाकू, खुखरी के अलावा राइफल की 7 व बंदूक की 2 गोलियां जब्त किए गए हैं।
छापेमारी टीम में थे-
पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह मधुबन थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, धर्मनाथ पाठक, विनोद कुमार व परमानंद मंडल के साथ पुलिस बल शामिल थे।