बिहार
मोतिहारी के कोटवा में वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा माधो चौक के समीप मंगलवार की संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में दूसरा व्यक्ति घायल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान संग्रामपुर के नरुलाहा डीह निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल पह्लाद महतो बताए गए हैं।
सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही गंभीर रूप से घायल को कोटवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थाना क्षेत्र नरुलाहा डीह निवासी अमित कुमार और प्रहलाद महतो बाइक से कोटवा के तगफ से डुमरियाघाट की तगफ जा रहे थे। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना के बाद अमित कुमार 30 वर्ष की मौत हो गई। जबकि प्रहलाद महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है।