बिहार
रक्सौल: 81 बोतल अवैध नेपाली शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 31/8/2020 9:34:22 PMरक्सौल। अनिल कुमार। गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से भारत के तरफ लाए जारहे 81 बोतल अवैध नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को हरैया थाना के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसकी जानकारी देते हुए हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब तस्करी के रास्ते नेपाल से भारतीय क्षेत्र मे लाकर प्रेमनगर अहिरवाटोला निवासी रेणु देवी के घर रखा जा रहा है।जिसके बाद शहर के प्रेमनगर अहिरवाटोला निवासी रेणु देवी के घर से छापेमारी कर महम्मद जाकिर हुसैन को 81 पीस नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
जबकि रेणु देवी फरार बतायी जारही। दोनो के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।