बिहार
मोतिहारी के चांदमारी में बाइक मालिक के घरवालों ने अपनी बाइक ले जाते देख रूस्तम व मुन्ना आलम को पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2020 10:57:31 PMमोतिहारी। शहर के एसमएस कॉलेज के पास चांदमारी के संजय कुमार सिन्हा की बाइक चोरी हो गई। बाइक उठाने वाले की किस्मत खराब थी। उन्होंने बाइक लेकर दुर्गामंदिर की तरफ से भागने की कोशिश की। जहां संजय कुमार सिन्हा के परिजन ने अपनी बाइक पहचान ली। फिर क्या था। मुहल्लेवालों की सहायता से लोगों ने बाइक चुरानेवालों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
पकड़े गए चोरी को दोनों आरोपियों की पहचान छतौनी के अमर छतौनी निवासी रूस्तम व मुन्ना आलम के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने बाइक चोरी के दोनों आरोपियों को मुहल्लेवालों के कब्जे से छुड़ाया। गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
मिली जानाकरी के अनुसार बाइक मालिक संजय कुमार सिन्हा एसएस कॉलेज की तरफ जा रहे थे। तभी उनके किसी जानपहचान के व्यक्ति ने उन्हें चाय पिलाने के लिए रोक लिया। उनके दरवाजे पर अपनी बाइक लगाकर वे चाय पीने लगे। तभी तीन चोरों ने उनकी बाइक चुरा ली। बाइक लेकर व सीधे चांदमारी की सड़क की तरफ नहीं भागे। वे दुर्गा मंदिर की तरफ से होकर भागने की कोशिक की। इनका दुर्भाग्य ही थी कि बाइक मालिक का घर उधर ही है। उनके परिजन ने बाइक पहचान ली। बाइक को रोकने की कोशिश की। तभी दोनों भागने लगे। फिर मुहल्लेवालों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई कर के पुलिस को सौंप दिया।