ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पहाड़पुर के इंग्लिश गांव में सांसद मोतिहारी राधामोहन सिंह ने संगम नन वुवन कैरी बैग उद्योग का किया उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 26/8/2020 8:28:31 PM
पहाड़पुर के इंग्लिश गांव में सांसद मोतिहारी राधामोहन सिंह ने संगम नन वुवन कैरी बैग उद्योग का किया उद्घाटन

मोतिहारी। पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के इंग्लिश गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वर्तमान सांसद मोतिहारी राधामोहन सिंह ने संगम नन वुवन (बिना बुनाई का) कैरी बैग उद्योग का उद्घाटन फिता काट कर किया। विदित हो कि इस उद्योग से पोली बैग पर रोक लगेगा। उक्त अवसर पर सांसद श्री सिंह ने बताया कि इस उद्योग से बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका भी मिलेगा और सरकार के आत्मनिर्भर भारत योजना को सार्थकता प्राप्त होगी।

  

वहीं इस उधोग के संस्थापक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस उधोग से प्रति घंटा एक क्विंटल नन ओबेन कैरी बैग बनाया जा सकता है। साथ ही मास्क तथा टोपी भी इस उद्योग से  बनकर तैयार होगा। उन्होंने बताया कि इस उद्योग में 20 से अधिक युवा काम करेंगे।सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस उधोग स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण को रोकना है तथा प्रखंड क्षेत्र के युवा को इस वैश्विक महामारी में रोजगार देना है।उद्घाटन के बाद सांसद श्री सिंह ने उधोग के अंदर घूमकर मशीन तथा उसके उत्पाद का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मणि तिवारी,राजेन्द्र गुप्ता ,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष धनन्जय पांडेय,सुरेंद्र सिंह,अंचलाधिकारी अमित कुमार, बिडियो आदित्य नारायण दीक्षित, एस आई धीरेन्द्र सिंह,ईश्वर चंद्र सिंह,राघवेन्द्र सिंह, सदन साह,रजनीश कुमार सिंह अमरेंद्र कुमार ठाकुर विवेकानंद ओमप्रकाश कुमार संतोष कुमार सिंह विपिन पर्वत, रामनरेश प्रसाद, राजीव शुक्ला, आदि लोग मौजूद थे। 
      



वहीं उद्धघाटन के बाद सांसद श्री सिंह ने चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद करते हुए गोविंदगंज विधान सभा क्षेत्र की बैठक की। जिसमें 45 प्रमुख नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एन डी ए ने देश भर में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में पहली बार सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक नीतियों में सुधार किया गया जिससे जनता के मन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुविचार का संचार हुआ। उन्होंने बिहार के संदर्भ में बताया कि बिहार एक ऐसा राज्य है जो अलग अलग हिस्सों में मौसम एवं प्राकृतिक आपदा का दंश झेलने को विवश है। उन्होने कहा कि करोना का संकट हो या बाढ़ की विभीषिका,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की चिंता किया और मदद भी की। बिहार सरकार एवं एन डी ए के सभी विधायक पूरी मुस्तैदी से जनता के सेवा में जुटे रहे। इसके लिए श्री सिंह ने सभी को उन्होंने धन्यवाद देता हुए एकता बनाए रखने की बात कही। इसके साथ ही चुनावी दृष्टि कोण से पद और कार्यों का भी बटवारा किया। 




इस संदर्भ में राजेन्द्र गुप्ता को गोविंदगंज विधान सभा का चुनाव प्रभारी तथा सत्यम कुमार को विस्तरक बनाया गया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने भी संबोधित करते हुए बताया कि 29 अगस्त तक बिहार के सभी विधान सभा की बैठक संपन्न कर लेना है।30 अगस्त को प्रधानमंत्री की मन की बात सभी बूथों पर सुनी जाएगी और उसी दिन वोटर लिस्ट की समीक्षा करते हुए यूथ कमिटी की बैठक की जायेगी।01 से 06 सितम्बर तक सभी कार्यकर्ता, सरकारीकर्मी तथा जन प्रतिनिधियों को संपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आत्म निर्भर भारत के मॉडल और उसकी संभावना तथा उससे संबंधित कार्य क्रम आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला भाजपा के अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना तथा प्रदेश मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिला प्रभारी प्रवीण दास ताती ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS