बिहार
कोरोना जंग में हार गईं मोतिहारी नगर थाना की जांबाज महिला दरोगा, पटना में लीं अंतिम सांसें
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2020 11:46:20 PMमोतिहारी। नगर थाना की जांबाज महिला दरोगा शारदा सिन्हा शनिवार की देर रात कोरोना की जंग हार गईं। कल रात करीब साढ़े 12 बजे पटना में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनका आज पटना में दाह संस्कार कर दिया गया।
वे जहानाबाद जिले के घोसी थाना के बाजितपुर गांव की मूल निवासी थीं।
वर्ष 2019 की जनवरी में हाजीपुर से मोतिहारी नगर थाना में पदस्थापित हुई थीं। उनका 1987 बैच में सिपाही के पद पर बहाली हुई थी। लिहाजा कर्तव्यनिष्ठा के बलपर वे दारोगा के पद पर पहुंची थी।
बीते 14 अगस्त को इनकी तबीयत खराब हुई। इन्हें डॉक्टर अतुल के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। 16 अगस्त को इनका कोरोना टेस्ट हुआ। दुर्भाग्य से रिजल्ट पोजिटिव आया। उन्हें 17 अगस्त को एम्बुलेंस से पटना भेजा गया। जहां इलाज के दौरान इन्हें नहीं बचाया जा सका। इनके निधन पर पुलिस महकमे का माहौल काफी गमगीन हो गया है।