बिहार
स्वच्छ रक्सौल संस्था के कार्यकारणी सदस्यों की बैठक हुई सम्पन्न, सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव हुआ पारित
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2020 8:22:18 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शनिवार को स्वच्छ रक्सौल संस्था के कार्यकारणी सदस्यों की बैठक कावेरी होटल में सम्पन्न हुईं। जिसमें संस्था के द्वारा सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वार्ड स्तर पर जन समस्याओं से संस्था को अवगत कराने के लिए वार्ड सदस्यों को मनोनीत किया जाए ताकि उक्त समस्याओं का निराकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को सूचित किया जाए तथा उसका समाधान निकाला जाए।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने किया । इस बैठक में संस्था के सचिव डॉक्टर मुराद आलम, उपसचिव ओमप्रकाश ठाकुर, उपाध्यक्ष राज कुमार-म. तैमुल्लाह, कोषाध्यक्ष अरविंद जयसवाल, राजन प्रसाद, मनोज चौरसिया, अमलेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अनिल साह, अमित अग्रवाल, अमर लाल दास इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया।