बिहार
समस्तीपुर : करेह नदी में दर्जन भर सवार लोगों वाली नाव पलटी, एक लापता
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2020 7:58:23 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के फुहिया घाट के पास शनिवार को एक नाव पलट गयी। नाव पर लगभग दर्जन भर लोग सवार थे। इसमें नाव पर सवार सभी लोग तैर कर बाहर निकल गये, जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रशासन की पूरी टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी। वहीं एनडीआरएम की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गयी है। घटना स्थल पर एसडीओ अमन कुमार सुमन, डीएसपी सहियार अख्तर के अलावे बीडीओ, सीओ, थानलाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी कैंप कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोहपर एक छोटी नाव पर लगभग दर्जन भर लोग सवार होकर नदी पार कर रहे थे। करेह नदी के बीच में नाव जाते ही अचानक नाव पलट गयी। जिसके कारण नाव पर सवार लोग डूब गये। लोगों की हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। इस दौरान सभी लोग तैरकर सुरक्षित निकल गये। वहीं लापता व्यक्ति दरभंगा का बताया जा रहा है। जिसकी खोज की जा रही है।