बिहार
मोतिहारी नगर के पूर्व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभय बने ढाका थानाध्यक्ष, तीन अन्य की भी हुई पदस्थापना
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2020 10:09:54 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिला में चार थानाध्यक्षों की पदस्थापना एसपी नवीन चंद्र झा ने की है।
जिसमें मोतिहारी नगर के पूर्व थानाध्यक्ष को ढाका थाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। ये ढाका थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। हाल ही में इन्हें नगर थाना से लाइन हाजिर किया गया था। लिहाजा नगर थाना अभी भी प्रभार में ही चल रहा है। फिलहाल राकेश कुमार नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष हैं।
रामगढ़वा थाना के संतोष शर्मा, झरोखर थाना के मनोज कुमार और मधुबन के बिपिन कुमार बने थानाध्यक्ष।