बिहार
कोटवा व रामगढ़वा थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर, आरोपों की हो रही जांच
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2020 11:20:43 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के एसपी नवीन चंद्र झा ने कोटवा व रामगढ़वा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पुलिस पदाधिकारी पर आरोप भी लगाए गए हैं। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई भी हो सकती है।
कोटवा थानाध्यक्ष अभय कुमार पर ट्रक लूटकांड की एफडीआई नहीं दर्ज करने काआरोप है।
करीब 15 दिनों पूर्व कोटवा थाना क्षेत्र में आलू लदा ट्रक लूट लिया गया था। जिसकी प्रथमिकी कोटवा थाना ने दर्ज नहीं की थी। बाद में डुमरियाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
जबकि रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय पाठक पर सांप्रदायिक मामले में कारणपृच्छा का ससमय जवाब नहीं देने का आरोप लगा है।