बिहार
मोतिहारी पुलिस ने 50 हजार के इनामी राजतिलक के साथ पूर्व मुखिया व पुत्र सहित पांच को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2020 9:30:21 PMमोतिहारी। 50 हजार के इनामी सुमित कुमार उर्फ राज तिलक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से 2 पिस्टल, 6 कारतूस जब्त किया है। इसके साथ पूर्व मुखिया राम कुमार तिवारी, उनके पुत्र आशुतोष तिवारी, पकड़िदयाल के छोटू सिंह सहित 4 को गिरफ्तार किया गया है। लिहाजा पुलिस ने राजतिलक सहित पांच की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
राजतिलक पीपरा थाना के तजियापुर के निवासी हैं, इसपर जिले के विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज हैं। बेतिया कोर्ट परिसर में बब्लू दूबे हत्या का भी अभियुक्त है। पिपरा में मुखिया पति व पुत्र की हत्या, घोड़ासहन प्रखण्ड कार्यालय के गेट पर डबल मर्डर व मोतिहारी न्यायालय परिसर से कुणाल सिंह नामक अपराधी को न्यायालय से भगाने में भी शामिल बताया गया है।