बिहार
कोरोना महामारी के रक्सौल में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एसडीएम आरती के नेतृत्व में बाजार बंद कराया गया
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2020 9:37:26 PMरक्सौल। अनिल कुमार। कोरोना महामारी का रक्सौल में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जारी लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के दृष्टिकोण से शुक्रवार को मेन रोड मे जांच अभियान चलाया गया। एसडीएम आरती के नेतृत्व में बाजार बंद कराया गया। साथ ही थाना चौक पर वाहन जांच किया गया। इस दौरान लाँकडाउन का उल्लंघन करने बिना हेलमेट और कागज के दो पहिया या चारपहिया वाहन चलाने के आरोप मे संकड़ो बाइक को नियंत्रण में लेकर जूर्माना वसूल कर छोड़ा गया।
साथ ही बिना काम घर से नही निकलने और बिना माक व कागजात के वाहन के साथ नही निकलने।निर्धारित समय तक ही दुकान खोलने और लाँकडाउन का पालन करने का सख्त हेदायत दिया गया। वाहन जांच स्वंय एसडीपीओ संजय कुमार झा कर रहे थे। मौके पर एसडीएम आरती,अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार,बीडिओ संदिप गौतम थानाध्यक्ष अभय कुमार उपस्थित थे।