ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
श्रीराम किसी समुदाय, वर्ग व धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करते, वे संस्कृति व सभ्यता के प्रतीक हैं- प्रो दुबे
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2020 12:51:02 AM
श्रीराम किसी समुदाय, वर्ग व धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करते, वे संस्कृति व सभ्यता के प्रतीक हैं- प्रो दुबे

रक्सौल।अनिल कुमार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 5 अगस्त को दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। उक्त निर्णय रविवार को भारती पब्लिक स्कूल में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे ने कहा कि राम सिर्फ एक वर्ग, समुदाय या धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के आदर्श हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के दिन दीए जलाकर दीपावली मनाने की अपील की है।

बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे ने की। प्रो. दुबे ने कहा कि 5 अगस्त भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय दिवस है। जिसके लिए विगत 500 वर्षों से लगातार आंदोलन चलता रहा, हज़ारों ने अपनी कुर्बानियां दी। अनेक पीढियां समाप्त हो गई और आज विश्व के करोड़ों का सपना साकार होने जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पूरा विश्व टकटकी लगाए इस शुभ घड़ी की प्रतीक्षा कर रहा है। जब देश की आन बान शान के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम मंदिर का शिलान्यास होगा। यह दिन भारत ही नहीं बल्कि विश्व में रह रहे करोडों के लिए सांस्कृतिक दासता से मुक्ति का दिन है। 

प्रो. दुबे ने कहा है हम गौरवशाली हैं कि इस दिन को अपनी आंखों से देखेंगे। उन्होंने कहा कि उस दिन दीपावली मनाया जाएगा। प्रत्येक घरों में दीप प्रज्वलित कर भगवान राम की आराधना की जाएगी। राम सिर्फ एक वर्ग, समुदाय या धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के आदर्श हैं। विदेशी आक्रान्ताओं ने हमारे आराध्य के भव्य मंदिर को गिराकर, लूटकर हमारे अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया था। भाजयुमो प्रत्येक मंदिर में दीया, बत्ती बांटेगा एवं पूरे रक्सौल सहित गांवों में दीया जलाया जाएगा। मुहल्लों एवं बाजार में भी दीया-बत्ती वितरित किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आम लोगों से  5 अगस्त को दीवाली मनाने की अपील की गई।

बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री इ. जितेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह,जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय भगत, ई0 प्रवीर रंजन, राम शर्मा, मयंकेश्वर कुमार, प्रेम गुप्ता, प्रभात वर्णवाल, विजय कुशवाहा, मदन पटेल, रतन गुप्ता, हार्दिक वर्णवाल, संजय पटेल , डॉ. शंकर ठाकुर, डॉ. अनिल कुमार व रवीन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS