बिहार
मोतिहारी के डीएम व एसपी का आज पूरा दिन जनकल्याण में बीता, शहर घूमें, हिरण बचाया, बांध का रिसाव भी बंद कराया
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2020 10:50:00 AMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा व साथ पशिक्षु आईएएस का गुरुवार का पूरा दिन जिले की जनता के नाम रहा। यानी इनके आज का दिन जनकल्याण में बीता। इस दौरान जिले की उपरोक्त शीर्ष पदाधिकारियों ने कई अहम कार्य का अपनी देखरेख में संपन्न कराया।
दिन में पूरे शहर का भ्रमण कर डीएम व एसपी के साथ अन्य पदाधिकारियों ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए नियमों का पालन किस तरह से हो रहा है, यह देखा। फिर डुमरियाघाट जाकर बांध के बाढ़ रिसाव को बंद कराया। वहीं बाढ़ में जंगल से भटके हिरण के एक शावक अपनी निगरानी में वन विभाग को सौंपा। फिर शहर लोटकर देर रात करीब 9 बजे दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे।
यानी आज इनका पूरा दिन जिले के नाम रहा।
आज डुमरिया स्थित चंपारण तटबंध को फ्लड फाइटिंग वर्क करा कर सीपेज बंद कराया। इस दौरान एक हिरण पानी में बह कर उसी बांध के किनारे आया था। जिसका जिलाधिकारी ने रेस्क्यू कराया। उसे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को सुपुर्द किया। जिलाधिकारी ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया एक बच्चा गंभीर रूप से बीमार था जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था उसे ऑक्सीजन लगवाया निरीक्षण के दरमियान उन्होंने सर्जिकल वार्ड मेडिकल वार्ड आइसोलेशन वार्ड और बच्चा वार्ड का भी निरीक्षण किया आवश्यक दिशा निर्देश सिविल सर्जन को दिया साफ सफाई का निर्देश दिया।