बिहार
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने छतौनी चौक से हेनरी बाजार तक का किया निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2020 11:58:42 PMमोतिहारी। गुरुवार को जिले में लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए काफी सख्ती बरती गई। दोपहर करीब 1 बजे जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा सहित कई अधिकारी पूरे शहर का निरीक्षण करते दिखें। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती रही। सभी वाहन की जांच की गई। गुरूवार को शहर काफी शांत दिखा, बहुत कम आवाजाही रही। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए छतौनी चौक, गांधी चौक, ज्ञानबाबू चौक, हेनरी बाजार सहित कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया।
इसके अलावा रोको टोको अभियान के तहत जिलाधिकारी एंव पुलिस अधिक्षक ने बिना हेलमेट, बिना मास्क एवम बिना लाइसेंस एवं बेवजह चल रहे लोगों को #Covid_19 से बचने के लिए समझया एंव जुर्माना लगाया।