बिहार
मोतिहारी के छतौनी खुदानगर निवासी मो. मोनू व शाहिल गिरफ्तार, मकान मालिक ने कहा- चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2020 11:54:31 PMमोतिहारी। छतौनी पुलिस ने शहर के खुदानगर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश चंद कुमर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए है। दोनों की पहचान खोदा नगर निवासी मो. मोनू व मो. शाहिल के रूप में हुई है। इनके पास से ताला काटने वाला कटर भी जब्त किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात जमला रोड स्थित अशोक कुमार के घर में चोरी करने घुसे थे। तभी गृहस्वामी ने इन्हे मुहल्लेवालों के सहयोग से रंगे हाथ दबोच लिया। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है। जिससे पता चले कि इन्होंने शहर में कितने घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।