बिहार
आदापुर के चैनपुर गांव में पानी से भरे नासी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2020 10:43:01 PMरक्सौल। अनिल कुमार। आदापुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के समीप पानी से भरे नासी में सोमवार को डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसकी पहचान स्थानीय मोतीराउत के 45 वर्षीय पुत्र धुरेन्द्र यादव बताया गया है। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया विजय प्रसाद गुप्ता ने दी है।
साथ ही बताया मृतक सुबह खेत देखने गया था। जब वह नहीं लौटा तो परिवार के लोग खोज शुरू की। इस दौरान उसका शव बंगरी नदी के पास नासी में कर पतवार में फसा हुआ पाया गया। इसकी सूचना थाना व अंचलाधिकारी को दे दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस स्थल पर पहुंच गई थी।