बिहार
मोतिहारी के बेलबनवा वेंडर जोन के पीछे शराब अड्डे पर पुलिस रेड, कारोबारियों ने किया हमला, इंस्पेक्टर व महिला पुलिस पदाधिकारी घायल, एक हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2020 11:43:07 PMमोतिहारी के सदर अस्पताल में इलाज कराती घायल महिला पुलिस पदाधिकारी आरती ठाकुर
मोतिहारी। शहर के राजेन्द्र नगर टाउन हॉल के सामने बेंडर जोन के पास बेलबनवा में स्थित शराब के अड्डे पर रेड करने गई पुलिस पर कारोबारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में नगर थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार व महिला पुलिस पुलिस पदाधिकारी आरती ठाकुर घायल हो गए हैं। इस हमले में पुलिस जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आरती ठाकुर को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने बेलबनवा निवासी रंजीत सहनी को हिरासत में लिया है।
हालांकि पुलिस पर हमले की बात से नगर इंस्पेक्टर श्री कुमार ने साफ तौर पर इंकार किया है। उनका कहना है कि रेड के समय बेलबनवा मलाही टोला में दो गुटों में झड़प हो रही थी। वे एक दूसरों पर पत्थर से हमला कर रहे थे। उन्ही पत्थरों से चोट आई हैं।
इधर लोगों का कहना है कि बेलबनवा स्थित वेंडर जोन में बनी नवनिर्मित दुकानों के पीछे शराब के अड्डे अनवरत चल रहे हैं। मुहल्ले के कई लोगों ने पुलिस को इस अड्डे के बारे में शिकायत की हैं। लिहाजा लोगों की लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस आज वहां रेड करने पहुंची थी।