बिहार
रक्सौल थाना की एक महिला पुलिसकर्मी पाई गई कोरोना पॉजिटिव
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2020 9:27:19 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शहर में अचानक कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरा ने अब रक्सौल थाना को अपने आगोश में ले लिया है। थाना की एक महिला पुलिसकर्मी रबिवार को कोरोना पोजेटिव पायी गयी है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष अभय कुमार ने किया है।
उक्त महिला पुलिसकर्मी का कोरोना टेस्ट 6 जुलाई को लिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें थाना क्वाटर में कोरेन्टाईन किया गया है। इसके पहले हरैया थाना के एक दरोगा कोरोना पोजेटिव पाये गये थे। पुलिसकर्मियों के लगातार कोरोना पोजेटिव पाये जाने के कारण शहर के लोगों में हडकंप मच गया है। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते एसडीओ सुश्री आरती एवं डीएसपी संजय कुमार झा के नेतृत्व में माक्स व वाहन चेकिंग के साथ सोसलडिस्टेंस का पालन सख्ती के साथ किया जा रहा है।